(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)
बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का ड्रोन से निरीक्षण**
सांसद प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर ने तहसील अधिकारियों के साथ प्रभावित कृषि क्षेत्रों का लिया जायजा**

गदरपुर खबर। क्षेत्र में आज हुई भारी बारिश एवं ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान के मद्देनजर सांसद प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर ने तहसील अधिकारियों के साथ प्रभावित कृषि क्षेत्रों का ड्रोन के माध्यम से निरीक्षण किया। इस दौरान फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेते हुए महेशपुर महतोष प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति देखी गई।

निरीक्षण के दौरान तहसील कर्मचारियों की टीम मौजूद रही। टीम में सुजीत पटवारी, बीना मयान पटवारी, शाहनवाज, मोहनीष कुमार सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे। क्षेत्र में ओलावृष्टि से किसानों को हुए नुकसान के बाद प्रभावित फसलों का आकलन करने के लिए यह निरीक्षण किया गया।








