Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

रबर की ट्यूब में छिपाकर ले जा रहे थे 50 लीटर कच्ची शराब, आरोपी गिरफ्तार

 

मोटरसाइकिल प्लेटिना भी जब्त, सकैनिया के खोखरा माता मंदिर के पास पुलिस ने पकड़ा

974464_cropped.webp

 

गदरपुर खबर। अवैध कच्ची शराब की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत गदरपुर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 50 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही शराब के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल को भी कब्जे में लिया है।

पुलिस के अनुसार, 15 अक्टूबर 2026 को सघन चेकिंग अभियान के दौरान सकैनिया स्थित खोखरा माता मंदिर के पास रात करीब 8:30 बजे एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। तलाशी के दौरान एक मटमैले कट्टे के अंदर काले रंग की रबर की ट्यूब में रखी 50 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। मौके से शराब के परिवहन में प्रयुक्त प्लेटिना मोटरसाइकिल संख्या UK06BJ 0878 भी कब्जे में ली गई।

पुलिस ने आरोपी की पहचान दिलजीत सिंह उर्फ करमू (26 वर्ष), निवासी ग्राम बावनपुरी, सकैनिया, थाना गदरपुर के रूप में की है। बरामदगी के आधार पर कोतवाली गदरपुर में आरोपी के खिलाफ एफआईआर संख्या 310/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 में मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अपराध/काशीपुर तथा क्षेत्राधिकारी बाजपुर के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व में की गई।

 

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम: उपनिरीक्षक विजय कुमार, प्रभारी चौकी सकैनिया, हेड कांस्टेबल चैतन्य सुयाल तथा कांस्टेबल विजेंद्र नेगी शामिल रहे।

 

पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के निर्माण, तस्करी और बिक्री पर रोक लगाने के लिए अभियान के तहत आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Advertisement
Advertisement