एस.टी.ए.आर.टी. इंस्टीट्यूट में 30 अक्टूबर से सजेगा ‘उम्मीद 2026’ का मंच, बच्चों की प्रतिभा को मिलेगा अवसर
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालरा 7037260222)

गदरपुर खबर रुद्रपुर। एस.टी.ए.आर.टी. इंस्टीट्यूट, रुद्रपुर की वार्षिक प्रदर्शनी ‘उम्मीद 2026’ का आयोजन 30 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक किया जाएगा। इस प्रदर्शनी के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा, रचनात्मकता और उनकी उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य बच्चों की क्षमताओं को मंच प्रदान करना और समाज में समावेशी शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
संस्थान की ओर से आयोजित इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ 30 अक्टूबर को सुबह 11 बजे होगा, जबकि समापन प्रतिदिन शाम 4 बजे तक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा। प्रदर्शनी में बच्चों की कलात्मक प्रतिभा और रचनात्मक प्रयासों को देखने का अवसर मिलेगा।
उम्मीद 2026’ की थीम सीमाओं से परे कला और क्षमता के अनूठे संगम पर आधारित है। यह आयोजन बच्चों की विशेष प्रतिभाओं को पहचानने, उनका उत्साह बढ़ाने और उनकी उपलब्धियों को सम्मान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
संस्थान की ओर से शहरवासियों, अभिभावकों और कला प्रेमियों से प्रदर्शनी में पहुंचकर बच्चों का उत्साहवर्धन करने की अपील की गई है।
स्थान: एस.टी.ए.आर.टी. इंस्टीट्यूट, रुद्रपुर, उत्तराखंड।
संपर्क: 9411190776, 8077851814।








