Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रुद्रपुर (संवाद सूत्र)। पुलिस विभाग में जिला स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। एसएसपी ने 34 पुलिस कर्मियों के विभिन्न थानों में स्थानांतरण किए। अधिकतर पुलिसकर्मी लंबे समय से एक ही जगह तैनात थे।

Advertisement
Advertisement

    एसएएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने सोमवार को पुलिस कर्मियों के स्थानांतरण के आदेश की सूची जारी की। इसमें पंतनगर थाने के हेड मोहर्रिर हेड कांस्टेबल भुवनेश्वर सिंह को कुंडा, कुंडा के हेड मोहर्रिर राम किशन को पंतनगर, पुलिस लाइन के हेड कांस्टेबल भुवन चंद्र आर्या को जीडी कार्यालय पुलिस लाइन, रुद्रपुर कोतवाली के हेड कांस्टेबल महेश चंद्र दुम्का को सितारगंज कोतवाली और हेड कांस्टेबल तपेंद्र जोशी को खटीमा कोतवाली से जसपुर कोतवाली स्थानांतरित किया गया। इनके अलावा विभिन्न कोतवाली, थानों के साथ पुलिस लाइन में कार्यरत 29 कांस्टेबलों का भी तबादला किया है। ये पुलिस कर्मी काफी समय से एक ही जगह पर तैनात थे। एसएसपी ने बताया कि जिले में पुलिसिंग को बेहतर करने के लिए पुलिस कर्मियों की तैनाती में फेरबदल किया गया है।

Advertisement
Advertisement