Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रुद्रपुर (संवाद सूत्र)। कल्याणी नदी किनारे बसे लोगों को यहां जिला प्रशासन के आदेश चिह्नितीकरण किया जा रहा है। वहीं गड्ढा कॉलोनी के लोगों को नोटिस मिलने और चिह्नित लोगों से मिलने कांग्रेस नेता पहुंचे। जहां उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रशासन से वार्ता कर समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।

    बताते चलें कि भगवानपुर कुलड़िया में जिस प्रकार प्रशासन द्वारा बलपूर्वक हटाए जाने के बाद अब कल्याणी नदी के किनारे बसे लोग भयभीत होने लगे हैं। रविवार को गड्ढा कॉलोनी कल्याणी नदी किनारे बसे लोगों को नोटिस मिलने की सूचना के बाद कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा और महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष मीना शर्मा लोगों से मिलने पहुंची। इस दौरान लोगों का कहना था कि पिछले कई वर्षो से कच्चे मकान बनाकर रह रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से प्रशासन के आदेश पर नगर निगम की टीम मकानों पर लाल निशान लगा रही है और नोटिस देकर खाली करने का आदेश जारी कर रही है।

    उन्होंने कहा कि मेहनत मजदूरी कर परिवार की जीविका चलाने वाले कहां जाएंगे। जिस पर कांग्रेस नेताओं ने आश्वासन दिया कि प्रशासन से वार्ता कर समाधान का प्रयास किया जाएगा। बावजूद प्रशासन ने समाधान नहीं निकला तो आंदोलन किया जाएगा।

   इस मौके पर मोनु निषाद, रणजीत सिंह राणा, रामाधारी गंगवार, अनिल शर्मा, दिनेश मौर्य, कांति कटिहार, श्याम लाल गंगवार, महेश कुमार, प्रसादी लाल, मनोहर लाल, मुन्नी देवी, शांति देवी, मुन्नी देवी, सीमा, चांदनी, सुमन, कैलाश आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement