Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट -सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

भारत विकास परिषद ने हरेला पर्व पर किया वृक्षारोपण

गदरपुर। भारत विकास परिषद शाखा गदरपुर द्वारा आज सेवा पखवाड़े के अंतर्गत एवं हरेला के पावन अवसर पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। परिषद के सभी  पदाधिकारी गुलरभोज रोड स्थित छठ घाट के पास एकत्र हुए तथा नहर के किनारे नंगली साहिब कुटिया से लेकर रेड रोज कॉन्वेंट स्कूल तक विभिन्न प्रजातियों के लगभग 25 पौधों का रोपण किया।

भारत विकास परिषद ने हरेला पर्व पर किया वृक्षारोपण

   इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष रविन्द्र बजाज ने बताया कि सेवा पखवाड़े के अंतरगत नगर में भारत विकास परिषद द्वारा विभिन्न स्थानों 500 छायादार,शोभाकार एवं फलदार वृक्षों का रोपण जाएगा तथा समय समय पर उनकी देखभाल भी की जाएगी।

   वृक्षारोपण के दौरान भारत विकास परिषद के सचिव प्रमोद बजाज,कोषाध्यक्ष डॉ विनीत अरोड़ा,दीपक सुधा,विनोद चुग्घ,बँटी छाबड़ा,गौरव मदान,डॉ अरविन्द धवन, डॉ अजय श्रीवास्तव,डॉ प्रमोद गगनेजा, डॉ ललित मलिक,डॉ संजय अरोड़ा,पारस धवन,अमित नारंग,रमन छाबड़ा,अजय फोगाट,विकास बजाज,नायब सिंह धालीवाल,द्रोण वाजपेयी,पंकज सेतिया,वासु अरोड़ा,राकेश कंबोज सहित काफ़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement