Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर खबर। भीमताल में आयोजित शहरी विकास विभाग की बैठक के दौरान नगर पालिका परिषद गदरपुर के अध्यक्ष मनोज गुम्बर ‘मिंटू’ ने शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने नगर में संचालित एवं प्रस्तावित विकास कार्यों तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
पालिकाध्यक्ष ने नगर के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने, नागरिक सुविधाओं के विस्तार और लंबित विकास योजनाओं को शीघ्र स्वीकृति दिलाने का अनुरोध किया। इस पर मंत्री राम सिंह कैड़ा ने गदरपुर के विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का आश्वासन देते हुए कहा कि नगर के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी तथा जनहित से जुड़े कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा कराया जाएगा।
पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर ‘मिंटू’ ने मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार के सहयोग से गदरपुर में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और नगरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!