Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालरा 70372 60 222)

गदरपुर खबर रुद्रपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के स्थानीय सेवा केंद्र की ओर से संस्था की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणी की पुण्य स्मृति दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन पंडित जवाहरलाल नेहरू जिला चिकित्सालय के ब्लड सेंटर में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं दादी प्रकाशमणी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर शिविर में सहभागिता की।
आयोजकों ने कहा कि रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया।
शिविर में अल्का, हरविंदर सिंह चुग, पंकज, ओमेंद्र सिंह, विश्वंभर नाथ सहित कई लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान ब्रह्माकुमारी संस्था के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!