Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर खबर। कोतवाली गदरपुर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार खंडिया, तहसील रामपुर निवासी अखलाक पुत्र अनवार हुसैन ने तहरीर देकर बताया था कि वह 21 अगस्त को अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या UP22BE9163 से गदरपुर के वार्ड नंबर सात पंजाबी कॉलोनी स्थित अपने रिश्तेदार के घर आया था। बाइक घर के बाहर खड़ी कर वह अंदर गया। करीब आधे घंटे बाद लौटने पर बाइक गायब मिली।
तहरीर के आधार पर कोतवाली गदरपुर में एफआईआर संख्या 250/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। बाइक की बरामदगी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच आगे बढ़ाते हुए 23 अगस्त को दीपक सिंह (23) निवासी मदनापुर, थाना दिनेशपुर और मो. शमी (30) निवासी झगड़पुरी, कोतवाली गदरपुर को चोरी की बाइक समेत गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल UP22BE9163, एक प्लास्टिक के पारदर्शी डिब्बे में रखी फर्जी नंबर प्लेट UK06BL9449 तथा एक आरसी सील सर्वे मोहर और नमूना मोहर बरामद की। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2), 345(3) एवं 3(5) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।
गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक प्रदीप शर्मा, कांस्टेबल 1117 रवींद्र रावत और कांस्टेबल 65 नवीन राम शामिल रहे।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!