



(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालरा 7037260222)
गदरपुर खबर रुद्रपुर। ग्राम दुर्गापुर में रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने ग्रामवासियों के साथ बैठक कर क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी साझा की। विधायक ने ग्रामीणों को सरकार एवं अपने स्तर से कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों से अवगत कराया और क्षेत्र की समस्याओं को लेकर ग्रामीणों से संवाद किया।


इस दौरान ग्रामवासियों ने विधायक शिव अरोरा का फूल-मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। ग्रामीणों ने कहा कि विधायक के प्रयासों से गांव में सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट सहित विभिन्न विकास कार्य कराए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि वर्तमान में गांव में विकास कार्यों को लेकर किसी प्रकार की कमी नहीं है और क्षेत्र में लगातार सुविधाओं का विस्तार हो रहा है।
ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष क्षेत्र से जुड़ी अन्य आवश्यकताओं और समस्याओं को भी रखा। विधायक शिव अरोरा ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं तथा जनहित से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा।
बैठक के दौरान ग्रामीणों ने विधायक के कार्यों की सराहना करते हुए उनका आभार जताया। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर और बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।
