Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, पनीर-दूध समेत 6 नमूने लिए

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालरा 7037260222)

गदरपुर खबर रुद्रपुर। आगामी रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सोमवार को रुद्रपुर के आवास विकास क्षेत्र और नैनीताल रोड स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों में सघन निरीक्षण अभियान चलाया। खाद्य सुरक्षा उपायुक्त कुमाऊं मंडल डॉ. राजेंद्र सिंह कठायत के नेतृत्व में टीम ने डेयरियों, रेस्टोरेंट और मिष्ठान भंडारों का औचक निरीक्षण किया।
अभियान के दौरान नैनीताल रोड स्थित रेस्टोरेंटों से पनीर के तीन नमूने, आवास विकास की दुग्ध डेयरियों से गाय के दूध और पनीर का एक-एक नमूना तथा शिव शक्ति मंदिर क्षेत्र स्थित मिष्ठान निर्माता से रसगुल्ले (छेना) का नमूना लिया गया। टीम ने कुल छह नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला, रुद्रपुर भेजे हैं।

रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, पनीर-दूध समेत 6 नमूने लिए

निरीक्षण के दौरान आवास विकास मुख्य बाजार स्थित एक मिष्ठान प्रतिष्ठान में गंदगी और खुले में खाद्य पदार्थ रखे पाए गए। साथ ही एफएसएसएआई लाइसेंस/पंजीकरण नहीं होने पर प्रतिष्ठान के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने कारोबारियों को साफ-सफाई बनाए रखने और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि जांच में नमूने मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाने पर संबंधित खाद्य कारोबारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विभाग ने उपभोक्ताओं से खाद्य पदार्थ खरीदते समय निर्माण एवं उपयोग की तिथि तथा एफएसएसएआई लाइसेंस/पंजीकरण की जानकारी जांचने की अपील की है। निम्न गुणवत्ता या अस्वच्छ खाद्य सामग्री की शिकायत टोल फ्री नंबर 18001804246 पर की जा सकती है।

Advertisement
Advertisement