Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(रुद्रपुर  रिपोर्टर रवी कालरा 7037260222)

गदरपुर खबर रुद्रपुर। जनपद के बेरोजगार पुरुष अभ्यर्थियों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से Terrier Security Services (India) Pvt. Ltd., गुजरात में विशेष सुरक्षा गार्ड के 200 पदों पर भर्ती के लिए रोजगार शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिला सेवायोजन अधिकारी राजेश दुर्गापाल ने बताया कि प्लेसमेंट अधिकारियों के माध्यम से इन शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 29 अगस्त को प्रातः 10 बजे नगर सेवायोजन कार्यालय, निकट आईटीआई युवक, काशीपुर, 31 अगस्त को प्रातः 10 बजे जिला सेवायोजन कार्यालय रुद्रपुर तथा 1 सितंबर को प्रातः 10 बजे विकासखंड कार्यालय सभागार खटीमा में भर्ती शिविर आयोजित होगा।
सुरक्षा गार्ड पद के लिए अभ्यर्थी का 12वीं या स्नातक उत्तीर्ण, आयु 19 से 25 वर्ष तथा न्यूनतम लंबाई 172 सेंटीमीटर होना आवश्यक है। एनसीसी प्रमाणपत्र धारकों एवं खिलाड़ियों को वरीयता दी जाएगी।
चयनित अभ्यर्थियों को वड़ोदरा, गुजरात में 6 से 8 सप्ताह का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान 10 हजार रुपये स्टाइपेंड, निःशुल्क आवास, वर्दी तथा रियायती दर पर भोजन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशिक्षण के बाद कंपनी में नौकरी के दौरान 38 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन सहित अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
इच्छुक पुरुष अभ्यर्थी अपने मूल शैक्षिक प्रमाणपत्रों, उनकी छायाप्रतियों एवं एक फोटो के साथ स्वयं के व्यय पर संबंधित भर्ती शिविर में पहुंचकर रोजगार के अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

Advertisement
Advertisement