Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
6.705 किलो डोडा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर खबर। ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत कोतवाली गदरपुर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 6.705 किलोग्राम अवैध डोडा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त सफेद रंग की अपाचे मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार 22 अगस्त 2026 को टीम द्वारा गदरपुर एनएच-74 पर वन विभाग बैरियर मसीद से करीब 50 मीटर पहले काशीपुर हाईवे पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल से जा रहे मंगली पुत्र रामभरोसे, निवासी ग्राम बिहारीपुर छेमरा, थाना दातागंज, जनपद बदायूं, उत्तर प्रदेश, उम्र 30 वर्ष को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 6.705 किलोग्राम डोडा बरामद हुआ।
बरामदगी के आधार पर कोतवाली गदरपुर में FIR संख्या 249/2026, धारा 8/18/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
बरामदगी: 6.705 किलोग्राम डोडा और घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की अपाचे मोटरसाइकिल (बिना नंबर, चेसिस नंबर MD634BE84T2C03957)।
पुलिस टीम: उपनिरीक्षक मनोज पाण्डेय (प्रभारी चौकी महतोष), हेड कांस्टेबल पूरन आर्या तथा कांस्टेबल सीपी कुन्दन सिंह शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement