Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मृत महिला के नाम पर फर्जी आपत्तियां दर्ज कराने का था आरोप, जांच में अलग-अलग निकलीं दोनों प्रेमवती

फॉर्म-7 को लेकर शिकायत की जांच में आरोप निकले असत्य

एसडीएम अमृता शर्मा

एक ही नाम की दो प्रेमवती से हुआ भ्रम, जांच में खुली स्थिति
प्रेमवती ने कार्यालय पहुंचकर दिखाए पूरे दस्तावेज, जांच में दोनों के कागजात मिले सही

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर खबर। फॉर्म-7 के संबंध में कांग्रेस बूथ लेवल एजेंट चंदन नयाल द्वारा प्रस्तुत शिकायत की जांच में लगाए गए आरोप असत्य पाए गए हैं। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि धीमरखेड़ा निवासी प्रेमवती की वर्ष 2015 में मृत्यु हो चुकी है, जबकि उनके नाम से पांच लोगों के संबंध में फॉर्म-7 में आपत्तियां प्रस्तुत की गई हैं।
शिकायत का संज्ञान लेते हुए संबंधित बीएलओ से जांच कराई गई और अधिकारी स्तर पर भी मामले की जांच की गई। जांच के दौरान 21 अगस्त 2026 को प्रेमवती पत्नी बृजलाल स्वयं उप जिलाधिकारी गदरपुर के कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने अपने बयान में स्पष्ट किया कि पांचों आपत्तियां उन्होंने स्वयं प्रस्तुत की हैं।
जांच में यह भी सामने आया कि शिकायत में उल्लेखित प्रेमवती पत्नी मदन सिंह, निवासी धीमरखेड़ा और फॉर्म-7 में आपत्ति दर्ज कराने वाली प्रेमवती पत्नी बृजलाल, निवासी भुला, दो अलग-अलग महिलाएं हैं। नाम समान होने के कारण भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई।
जांच के आधार पर स्पष्ट हुआ कि पांचों फॉर्म-7 में आपत्ति प्रस्तुत करने वाली प्रेमवती पत्नी बृजलाल जीवित हैं और उन्होंने स्वयं आपत्तियां दाखिल करने की पुष्टि की है। ऐसे में मृत व्यक्ति के नाम से फर्जी फॉर्म-7 प्रस्तुत किए जाने का आरोप जांच में पुष्ट नहीं हुआ।

Advertisement
Advertisement