प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा व नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गुम्बर के प्रयासों से ₹13.58 लाख का कार्य शुरू

(9917322413)
गदरपुर खबर। वार्ड नंबर-5 स्थित गुरुद्वारा साहिब की छत एवं सौंदर्यीकरण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। करीब ₹13 लाख 58 हजार की लागत से होने वाले इस कार्य को प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा एवं नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गुम्बर के प्रयासों से स्वीकृति मिली है।

कार्य पूर्ण होने के बाद गुरुद्वारा साहिब का स्वरूप और अधिक भव्य होगा तथा संगत को भी सुविधाएं मिलेंगी। स्थानीय लोगों एवं संगत ने विकास कार्य के लिए प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा और नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गुम्बर का आभार जताया।








