Spread the love

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने ज्योति प्रज्वलित कर किया शुभारंभ, सात वर्षों से जारी है आयोजन

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालरा 7037260222)

गदरपुर खबर रुद्रपुर। गंगापुर रोड स्थित तपस्या विहार कॉलोनी में मुल्तान ज्योत महोत्सव श्रद्धाभाव और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने विधिवत ज्योति प्रज्वलित कर किया। श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेकर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर राजकुमार ठुकराल ने कहा कि तपस्या विहार कॉलोनी में लगातार सात वर्षों से मुल्तान ज्योत महोत्सव का आयोजन भक्तिभाव के साथ किया जा रहा है। धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूती मिलती है। सभी वर्गों की भागीदारी सामाजिक एकता का संदेश देती है।
उन्होंने आयोजन समिति और श्रद्धालुओं को महोत्सव की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में सुनील त्यागी, विकास बंसल, सुदीप ठाकुर, केरू मंडल, मनोज छाबड़ा, विनोद पाल, विजय अरोड़ा, परवेश कोली, हरीश कोली, गौरव मक्कड़, राजीव कुमार, हरीश मिश्रा, योगेश त्यागी, राकेश तंवर, संदीप चौलान, मनमोहन रावत, संजय शर्मा, ओमदत्त कश्यप, ललित दुम्का, जानकी प्रसाद, कोस्तुबा डंगवाल, प्रदीप पाल, गंगा राम, धनी राम, सुनील सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!