Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालडा)

(7037260222)

गदरपुर खबर रुद्रपुर। जिला अस्पताल में चिकित्सकों के तबादलों के बाद बदहाल हुई स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून में स्वास्थ्य सचिव डॉ. विनय शंकर पांडेय और अपर सचिव स्वास्थ्य डॉ. सौरभ गहरवार से मुलाकात कर रिक्त पदों पर तत्काल चिकित्सकों की नियुक्ति की मांग की।
ठुकराल ने अधिकारियों को बताया कि हाल ही में जिला अस्पताल से 11 चिकित्सकों के तबादले के बाद अस्पताल में डॉक्टरों की भारी कमी हो गई है। इससे मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा है और अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर के अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज जिला अस्पताल पहुंचते हैं, लेकिन डॉक्टरों की कमी के कारण उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि स्थानांतरित चिकित्सकों के स्थान पर तत्काल नए डॉक्टरों की तैनाती कर अस्पताल की व्यवस्था सुचारु की जाए। ठुकराल ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर रिक्त पदों पर नियुक्तियां नहीं की गईं तो वह जिला अस्पताल परिसर में अनिश्चितकालीन धरना एवं आमरण अनशन शुरू करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग और शासन की होगी।
प्रतिनिधिमंडल में महानगर कांग्रेस उपाध्यक्ष सुनील चुघ, आनंद शर्मा और ललित बिष्ट सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!