Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

 

हल्द्वानी संभाग के 40 परिवहन कर्मियों को दिया सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण, दुर्घटनाओं की वैज्ञानिक जांच पर जोर

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालरा सेक्टर 70372 60222)

993474_cropped.webp

 

 गदरपुर खबर रुद्रपुर/ऊधमसिंह नगर। सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और हादसों में घायलों एवं मृतकों की संख्या कम करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग की ओर से 23 अक्टूबर 2026 को रामपुर रोड स्थित होटल वीनस में सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें हल्द्वानी संभाग के 40 परिवहन सहायक निरीक्षकों एवं परिवहन आरक्षियों ने प्रतिभाग किया।

993472_cropped.webp

 

कार्यक्रम में संयुक्त परिवहन आयुक्त राजीव कुमार मेहरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। संभागीय परिवहन अधिकारी, प्रशासन, हल्द्वानी संभाग गुरदेव सिंह तथा संभागीय परिवहन अधिकारी, प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा अरविन्द पाण्डेय ने मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया।

प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में विभागीय नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई, जबकि दूसरे सत्र में सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस दौरान प्रवर्तन कार्मिकों की जिज्ञासाओं और सवालों का समाधान करते हुए उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया गया।

सहायक निदेशक, सड़क सुरक्षा, परिवहन विभाग नरेश संगल ने रोड सेफ्टी एंड ओवरव्यू ऑन रोड एक्सीडेंट इन उत्तराखंड विषय पर जानकारी दी। वहीं, जेपी रिसर्च इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के टीम लीडर सुमित ढुल ने साइंटिफिक क्रैश इन्वेस्टिगेशन ऑफ एक्सीडेंट विषय पर दुर्घटनाओं की वैज्ञानिक जांच के संबंध में विस्तार से समझाया।

दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकना प्राथमिकता

संयुक्त परिवहन आयुक्त राजीव कुमार मेहरा ने अपने संबोधन में कहा कि सभी प्रवर्तन कार्मिक सड़क दुर्घटनाओं के कारणों की बारीकियों को समझें और अपने दैनिक कार्यों में प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त जानकारी का उपयोग करें। उन्होंने दुर्घटनाओं की रोकथाम में विभागीय कार्मिकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने पर जोर दिया।

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य राज्य में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं के कारणों का विश्लेषण करना, भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकना तथा सड़क हादसों में होने वाली जनहानि को कम करना रहा। कार्मिकों को विभागीय नियमों के साथ सड़क सुरक्षा के मद्देनजर की जाने वाली कार्रवाई की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, प्रशासन, ऊधमसिंह नगर मोहित कोठारी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, प्रवर्तन, ऊधमसिंह नगर नवीन कुमार सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, प्रवर्तन, काशीपुर संदीप वर्मा तथा परिवहन कर अधिकारी आशुतोष डिमरी सहित हल्द्वानी संभाग के 40 परिवहन कर्मी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को संयुक्त परिवहन आयुक्त एवं दोनों संभागीय परिवहन अधिकारियों की ओर से प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। संभागीय परिवहन अधिकारी, प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा, हल्द्वानी अरविन्द पाण्डेय ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

Advertisement
Advertisement