
बुध बाजार के समने प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का स्वागत, भाजपा सरकार पर साधा निशाना
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917 322 413)

गदरपुर। उत्तराखंड में कांग्रेस की न्याय यात्रा के गदरपुर पहुंचने पर पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन ने बुध बाजार क सामने सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का स्वागत किया। यात्रा के गदरपुर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इसके बाद नगर के मुख्य मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर यात्रा का स्वागत किया गया।

इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी की आगामी रणनीति और चुनावी तैयारियों को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जनता के बीच जाकर उनके मुद्दों को मजबूती से उठाना होगा। सभा के दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए बेरोजगारी, महंगाई, महिला सुरक्षा और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उठाया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में आम जनता की समस्याओं पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रहेगी और जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रखेगी।
कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अभी से जनसंपर्क तेज करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझना और उनका समाधान कराने के लिए आवाज उठाना पार्टी की प्राथमिकता है।
न्याय यात्रा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। कार्यक्रम के माध्यम से पार्टी ने संगठनात्मक एकजुटता और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देने का संदेश दिया। इस दौरान पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अनिल सिंह पूर्व पालिका अध्यक्ष प्त्याशी चंद्र जोशी सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ मोजूद रहे








