


(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)
गदरपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर के निर्देश पर जिले में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कोतवाली गदरपुर पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है।
प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह ब्रजवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों की तामील करते हुए धनीराम पुत्र ओमप्रकाश निवासी सिनेमा लाइन, गदरपुर तथा बाबू पुत्र दलपत सिंह निवासी वार्ड नंबर-4, राम मंदिर, गदरपुर को गिरफ्तार किया। दोनों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत दर्ज मामलों में न्यायालय से वारंट जारी हुए थे।
गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक प्रदीप शर्मा, उपनिरीक्षक संजय बोरा, कांस्टेबल दिनेश सिंह एवं कांस्टेबल रविंद्र रावत शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि जिले में वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
