Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के तहत गदरपुर पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों की तामील करते हुए दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

गदरपुर कोतवाली पुलिस ने वारंटी और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई।

गिरफ्तार किए गए वारंटियों में सिनेमा लाइन गदरपुर निवासी धनीराम तथा वार्ड नंबर-4, राम मंदिर क्षेत्र निवासी बाबू शामिल हैं। दोनों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम से संबंधित मामलों में न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे।

पुलिस ने दोनों वारंटियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराधियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए ऑपरेशन प्रहार लगातार जारी रहेगा और कानून से बचने वालों के विरुद्ध इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!