Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। पुलिस ने दो नाबालिग लड़कियों को शादी का झांसा देकर भगाने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों पीड़िताओं को सकुशल बरामद कर लिया है।

    जानकारी के अनुसार, 06 जून 2026 को दो अलग-अलग परिवारों ने अपनी नाबालिग बेटियों के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। दोनों बालिकाओं की उम्र लगभग सोलह और सत्रह वर्ष बताई गई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने लगातार तलाश शुरू कर दी, इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गदरपुर के मसीत तिराहे से दो युवकों को दोनों नाबालिग लड़कियों के साथ पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इन्दर निवासी चंदनपुरा, गदरपुर और मोहित निवासी विजय रामपुरा, थाना केलाखेड़ा के रूप में हुई है।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। दोनों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!