Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

उत्तराखंड में आफत की बारिश ने हाहाकर मचा रखा हैं, पहाड़ी जिलों से लेकर मैदानी क्षेत्रों में हो रही बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका हैं. मौसम विभाग ने दस जुलाई को प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया. मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए उधम सिंह नगर जिले में कल शुक्रवार 10 जुलाई को कक्षा एक से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने का आदेश जारी किया है।

उधम सिंह नगर जिलाधिकारी की तरफ से जारी आदेश के अनुसार भारत मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 9 जुलाई को दोहपर 1.30 बजे मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जिले में कल दस जुलाई को भारी बारिश के साथ-साथ आकशीय बिजली चमकने की भी आशंका है।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!