


भारी बारिश के अलर्ट पर ऊधमसिंहनगर में गुरुवार को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालड़ा)
(7037260222)
गदरपुर खबर रुद्रपुर। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून की ओर से जारी मौसम चेतावनी के मद्देनजर ऊधमसिंहनगर में गुरुवार (9 जुलाई) को कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार जनपद में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और अत्यंत तीव्र बारिश होने की प्रबल संभावना है। खराब मौसम के कारण जलभराव, पेड़ गिरने, बिजली आपूर्ति बाधित होने तथा यातायात प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत यह निर्णय लिया है।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्पष्ट किया है कि यदि कोई विद्यालय या संस्थान आदेश की अवहेलना करता है तो उसके विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
रुद्रपुर खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें रवि कालड़ा 7037260222
