


(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालड़ा)
(7037260222)
गदरपुर खबर रुद्रपुर। अयोध्या के राम मंदिर तथा उत्तराखंड के केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में कथित चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को शिव मंदिर 84 घंटा, रम्पुरा में एक दिवसीय उपवास रखा। कार्यक्रम उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
उपवास के दौरान कांग्रेस नेताओं ने मामले की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच की मांग करते हुए भाजपा और आरएसएस पर गंभीर आरोप लगाए। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी ने कहा कि राम मंदिर, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र हैं। ऐसे धार्मिक स्थलों से चढ़ावा और सोने की कथित चोरी हिंदुओं की आस्था पर सीधा प्रहार है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरे प्रकरण में भाजपा और आरएसएस की मिलीभगत है।
पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि धर्म के नाम पर लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है और जनता इसका जवाब समय आने पर देगी।
इस दौरान आनंद शर्मा, सियाराम कोली, ज्योति टम्टा, उमा सरकार, बेबी सिकदार, सुनील चुग, पार्षद शुभम दास, आशीष श्रीवास्तव, दिनेश कोली, कुंवरपाल कोली, जमुना प्रसाद कोली, रामसेवक कोली, देव कोली, सेवाराम, दयाराम, सोमपाल, पार्षद राजू कोली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रुद्रपुर विज्ञापन और समाचार के संपर्क करें रवि कालड़ा
