


(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
गदरपुर। सेवा सप्ताह के अंतर्गत आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गदरपुर में आयोजित विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का शुभारंभ गदरपुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री मनोज गुम्बर (मिन्टू) जी ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष श्री मनोज गुम्बर (मिन्टू) जी ने कहा कि जनसेवा ही सर्वोच्च धर्म है तथा ऐसे चिकित्सा शिविर आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ उठाने का आह्वान किया।
विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर में आए चिकित्सकों द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार प्रदान किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य विभाग की इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए सफल आयोजन के लिए समस्त चिकित्सा टीम को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में सभासद अश्वनी कुमार, रमन छाबड़ा, सभासद प्रतिनिधि सलीम बाबा,दीपक ग्रोवर, आकाश कोचर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की समस्त चिकित्सक टीम एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
