


सरकारी आदेश जारी, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य; क्षेत्रवासियों में खुशी की लहरग
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)

गदरपुर खबर। विधानसभा क्षेत्र गदरपुर के अंतर्गत बाबा डल मंदिर से बौर जलाशय (डेस्टिनेशन) होते हुए गूलरभोज-कूल्हा तिलपुरी वन बैरियर तक प्रस्तावित कंक्रीट सड़क निर्माण कार्य को लेकर शासन ने सरकारी आदेश (जीओ) जारी कर दिया है। जीओ जारी होने के साथ ही लंबे समय से प्रतीक्षित इस महत्वपूर्ण परियोजना का रास्ता साफ हो गया है।
बताया गया कि इस सड़क निर्माण कार्य का टेंडर पूर्व में ही संपन्न हो चुका है। अब शासन से स्वीकृति मिलने के बाद संबंधित विभाग जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ करेगा। सड़क बनने से क्षेत्र के ग्रामीणों, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी, वहीं क्षेत्र के विकास को भी नई गति मिलेगी।
इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों व क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडे ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क निर्माण से वर्षों पुरानी मांग पूरी होने जा रही है। लोगों ने उम्मीद जताई कि निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होकर निर्धारित समय में पूरा किया जाएगा, जिससे क्षेत्र को इसका लाभ मिल सकेगा।
