Spread the love

जनहित, विकास और संगठनात्मक विषयों पर हुई सार्थक चर्चा, मिला मार्गदर्शन

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर खबर काशीपुर। गदरपुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष मनोज गुम्बर ‘मिंटू’ ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान प्रदेश एवं गदरपुर क्षेत्र से जुड़े विभिन्न जनहित, विकास और संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने और विकास कार्यों को गति देने के संबंध में अपने विचार एवं मार्गदर्शन साझा किए।
पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर ‘मिंटू’ ने गदरपुर क्षेत्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर सहयोग और मार्गदर्शन के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष गुम्बर एवं पूर्व गन्ना समिति चेयरमैन राजेश गुम्बर अकाश भी उपस्थित रहे।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!