Spread the love

जलभराव से जनजीवन प्रभावित, नगर निगम के करोड़ों के विकास कार्यों पर उठे सवाल एक घंटे की बारिश… और विकास के दावों की खुल गई पोल, अब जनता पूछ रही है—जवाब कौन देगा? (कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)(रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालडा 7037260222)आदर्श कॉलोनी

गदरपुर खबर रुद्रपुर। शहर में हुई करीब एक घंटे की बारिश ने विकास कार्यों की हकीकत सामने आई कई प्रमुख सड़कों और कॉलोनियों में जलभराव होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं और जगह-जगह जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह फेल नजर आई।
बारिश के बाद शहरवासियों ने नगर निगम के विकास कार्यों पर सवाल उठाते हुए कहा कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद पहली ही तेज बारिश में व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। लोगों का कहना है कि नालों की समय पर सफाई नहीं होने और ड्रेनेज व्यवस्था कमजोर होने के कारण हर वर्ष यही स्थिति बनती है।
स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम से जलभराव की स्थायी समस्या का समाधान करने, नालों की नियमित सफाई कराने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि विकास केवल कागजों और दावों तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उसका असर जमीन पर भी दिखाई देना चाहिए।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!