Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर खबर। नगर पालिका परिषद गदरपुर के अध्यक्ष मनोज कुमार ‘मिन्दू गुम्बर’ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गदरपुर आगमन के अवसर पर नगर के विकास से जुड़े विभिन्न कार्यों की स्वीकृति की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री को सौंपे ज्ञापन में पुरानी अनाज मंडी के सौंदर्यीकरण, ठंडी नदी पुल के सौंदर्यीकरण, दिनेशपुर-मटकोटा मोड़ चौराहे पर राष्ट्रीय ध्वज स्थापना, सड़क चौड़ीकरण, ठंडी नदी की पिंचिंग, नगर के विभिन्न मार्गों पर फुटपाथ निर्माण तथा खिलाड़ियों के लिए आधुनिक स्टेडियम की स्थापना सहित कई जनहित के कार्यों को प्राथमिकता से स्वीकृत करने का अनुरोध किया है। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से गदरपुर की आधारभूत सुविधाएं मजबूत होंगी और नगरवासियों को सीधा लाभ मिलेगा


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!