Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मल्लिकार्जुन खरगे की हल्द्वानी रैली को सफल बनाने में जुटी कांग्रेस, रुद्रपुर में हुई रणनीतिक बैठक

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालड़ा 70 372 60 222)

गदरपुर खबर रुद्रपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के प्रस्तावित हल्द्वानी दौरे की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को रुद्रपुर के सिटी क्लब में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य एवं पश्चिम बंगाल प्रभारी प्रकाश जोशी ने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सफल बनाने का आह्वान किया।
बैठक से पूर्व दोनों वरिष्ठ नेताओं का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद शहीद ऊधम सिंह के शहादत दिवस पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और वार्ड स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को हल्द्वानी कार्यक्रम से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार महंगाई, बेरोजगारी, किसानों, युवाओं और महिलाओं के मुद्दों को मजबूती से उठा रही है।
कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य एवं पश्चिम बंगाल प्रभारी प्रकाश जोशी ने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे का उत्तराखंड दौरा संगठन में नई ऊर्जा का संचार करेगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्यक्रम की सफलता के लिए जुटना होगा।
बैठक में हल्द्वानी कार्यक्रम की रूपरेखा, जनसंपर्क अभियान, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तथा अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित प्रमुख नेता:
खटीमा विधायक एवं उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, नानकमत्ता विधायक गोपाल सिंह राणा, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा, महानगर अध्यक्ष ममता रानी, पूर्व विधायक संजीव आर्य, संदीप चीमा, संजय ठुकराल, प्रीति साना, ललित सिंह बिष्ट, पुष्कर राज जैन, डॉ. अजय सिंह, हरीश पनेरु, गणेश उपाध्याय, मोहनखेड़ा, सुनील चुघ, ब्लॉक अध्यक्ष पवन बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष अशोक राय, प्रधान आशीष यादव, योगेश चौहान, करू मंडल, राकेश कोली, उमा सरकार, कुंवर पाल कोली, दिनेश कोली, रामसेवक कोली, राजू गुप्ता, ज्योति टम्टा, सतीश कुमार, बाबू विश्वकर्मा, दिनेश पंत, मुनव्वर हुसैन, आबिद हुसैन, मुराद अली (प्रधान लंबाखेड़ा), पार्षद चिराग कालरा, गौरव खुराना, बाबू खान, अशफाक, इंद्रजीत सिंह, शुभम दास, जितेश शर्मा, निशांत शाही, निशांत सिंह, तरुण नेगी, फरमान सिद्दीकी, रणजीत राणा, साजिद खान, सरजू, बेबी सिकदार, सरोज शर्मा, कांति कोली, नरेश सागर, जगदीश कर्मकार, उमाशंकर, पूर्व पार्षद मोहन भारद्वाज, राजेश, विकास मलिक, आश्रित बाला, मनोज खुलवे, नसीर, विशाल भारती, हरिओम शर्मा, हरेंद्र पाल, कुंदन टम्टा, उमर खान, आजम खान, अजीज खान, निसार अहमद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रुद्रपुर खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें रवि कालड़ा

Advertisement
Advertisement