Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर खबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गदरपुर दौरे के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए उन्हें काले झंडे दिखाए। नवीन अनाज मंडी स्थित हेलीपैड पर मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर के उतरने के बाद महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव शिल्पी अरोरा और नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ भुसरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने काफिले की ओर बढ़कर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया। विरोध के बीच शिल्पी अरोरा, सिद्धार्थ भुसरी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एहतियातन हिरासत में ले लिया गया। कुछ देर बाद सभी को रिहा कर दिया गया।
शिल्पी अरोरा ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराध, अंकिता भंडारी हत्याकांड सहित अन्य मामलों में न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस सड़कों पर उतरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर पूरी तरह विफल रही है।
नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ भुसरी ने कहा कि कांग्रेस जनता, युवाओं, छात्रों और महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी तथा जनहित के मुद्दों को सड़क से लेकर सदन तक उठाती रहेगी।
मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान हुए इस विरोध प्रदर्शन के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चा रही। पुलिस बल ने स्थिति को शांतिपूर्वक नियंत्रित करते हुए मुख्यमंत्री का कार्यक्रम निर्धारित समयानुसार संपन्न कराया।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!