Spread the love

कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड

9917322413

गदरपुर खबर। गदरपुर रोडवेज बस स्टेशन के उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व पालिकाध्यक्ष एवं भाजपा नेता राकेश भुड्डी (बन्टी भैया) के संघर्ष और जनसेवा की खुले मंच से सराहना की। मुख्यमंत्री ने मंच से उनका नाम लेकर उनके संगठन और क्षेत्र के प्रति समर्पण को याद किया तथा उन्हें मंच पर आमंत्रित कर पटका पहनाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि विकास कार्य जनप्रतिनिधियों और जनता के सहयोग से ही संभव हो पाते हैं। सम्मान मिलने पर राकेश भुड्डी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गदरपुर के विकास और विधायक अरविंद पांडेय के संकल्पों को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए प्रदेश सरकार के प्रति धन्यवाद भी व्यक्त किया।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!