Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने किया माल्यार्पण, विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालड़ा 7037260222)

महाराज चन्द्रदेव जयंती एवं गुरु पूर्णिमा पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

रुद्रपुर। रम्पुरा में महाराज चन्द्रदेव जी की जयंती एवं गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रम्पुरा स्थित महाराज चन्द्रदेव जी की प्रतिमा पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि महाराज चन्द्रदेव का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने समाज को एकता, सेवा और मानव कल्याण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरुजनों के प्रति श्रद्धा, सम्मान और उनके बताए आदर्शों पर चलने की प्रेरणा देता है। महापुरुषों के आदर्शों को अपनाकर ही समाज में आपसी सौहार्द, भाईचारा और एकता को मजबूत बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने महाराज चन्द्रदेव जी के चरणों में नमन कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान सोमपाल चन्द्रा, कल्याण सिंह, जमुना प्रसाद, गेंदन लाल, चन्द्र मोहन गावड़ी, ललित बिष्ट, केरू मंडल, राजीव चन्द्रा, रूपदर्शन चन्द्रा, ओमकार चन्द्रा, रोशन लाल चन्द्रा, विजय पाल चन्द्रा, विनोद चन्द्रा, रतन लाल चन्द्रा, सुरेश चन्द्रा, विरेन्द्र चन्द्रा, सुभाष चन्द्रा, अशोक चन्द्रा, श्याम लाल चन्द्रा, राजू चन्द्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement