Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रुद्रपुर (संवाद-सूत्र)। ट्रांजिट कैंप में देर रात शराब के नशे में एक सिक्योरिटी कंपनी के गार्ड ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान वह लोगों को लाइसेंसी बंदूक दिखाकर डराने लगा। लोगों और गार्ड के बीच छीनाझपटी में बंदूक से गोली चल गई। नाल जमीन पर होने की वजह से कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन गार्ड ने इस बीच भाजपा कार्यकर्ता के सिर पर बंदूक की नाल से हमला कर घायल कर दिया। गुस्साए लोगों ने गार्ड को बुरी तरह से पीट दिया। दोनों को देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार वार्ड 02 की नारायण कालोनी में रहने वाले भाजपा कार्यकर्ता रामधारी गंगवार के घर के सामने नशे में सिक्योरिटी गार्ड हंगामा कर रहा था। उनके रोकने पर गार्ड ने उन पर बंदूक की नाल से हमला कर दिया। इस दौरान लोगों ने उसे पकड़ा तो बंदूक से गोली जमीन पर चल गई। लोगों ने गार्ड की जमकर पिटाई कर दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने गंभीर रूप से घायल गार्ड को किसी तरह जिला अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि गार्ड ने एक पुलिस कर्मी के हाथ पर दांत से भी काट दिया। सूचना मिलते ही समाजसेवी सुशील गाबा, पार्षद एम पी मौर्य सहित तमाम लोग अस्पताल पहुंचे और रामाधारी गंगवार का हालचाल जाना। उन्होंने पुलिस से आरोपी पर कड़ी कार्यवाही की मांग की।

Advertisement
Advertisement