


भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार, आईटीआई गूलरभोज का नाम बदलने की संस्तुति का भी किया स्वागत
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)

गदरपुर। भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में गदरपुर विकास की नई दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुपालन में ग्राम सभा रफीनगर स्थित भूमि को बुक्सा विकास भवन के निर्माण के लिए निशुल्क स्थानांतरित किया जाना क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।
गुंजन सुखीजा ने बताया कि ग्राम सभा रफीनगर के खाता संख्या-270, खेत संख्या-26 ख, रकबा 1.568 हेक्टेयर में से 0.600 हेक्टेयर बंजर भूमि को बुक्सा विकास भवन के निर्माण हेतु निशुल्क स्थानांतरित किया गया है। इस भवन के निर्माण से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी तथा बुक्सा समाज सहित आसपास के लोगों को विभिन्न विकासात्मक एवं प्रशासनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
उन्होंने बताया कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) गूलरभोज का नाम बदलकर राजा जगत देव औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, गूलरभोज किए जाने की संस्तुति भी की गई है। उन्होंने इसे क्षेत्र के गौरव और स्थानीय इतिहास के सम्मान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास, जनकल्याण और क्षेत्रीय आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए लगातार ऐतिहासिक निर्णय ले रही है। उन्होंने गदरपुरवासियों की ओर से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले समय में भी क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव प्रयास जारी रहेंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूल मंत्र पर कार्य करते हुए प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
