


(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)

गदरपुर खबर। उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन गदरपुर इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन शनिवार को यूनियन कार्यालय में सर्वसम्मति से किया गया। जिला अध्यक्ष रमेश चन्द्र एवं जिला महामंत्री मुमत्याज अहमद की मौजूदगी में नई टीम की घोषणा की गई। बैठक में पत्रकारों के हितों की रक्षा, संगठन को मजबूत बनाने तथा पत्रकारों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर चर्चा की गई।
नई कार्यकारिणी में किशन गुप्ता को अध्यक्ष, राकेश अरोड़ा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नितिन छाबड़ा, उमर अली एवं रिजवान अख्तर को उपाध्यक्ष बनाया गया। विप्लव कुमार को महामंत्री, अरुण नागपाल, शाहनूर अली और रतन लाल को सचिव, ठाकुर रामपाल सिंह को कोषाध्यक्ष, रिकू शर्मा को संगठन मंत्री तथा सचिन गुप्ता को प्रचार मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। गुलशबा को सदस्य तथा संरक्षक मंडल में मुकेश पाल, देवेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र चावला और लाल मोहम्मद उर्फ लाल बादशाह को शामिल किया गया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रमेश चन्द्र ने कहा कि यूनियन प्रदेश भर में पत्रकारों के मान-सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए लगातार कार्य कर रही है। वहीं नवनिर्वाचित अध्यक्ष किशन गुप्ता ने कहा कि संगठन का उद्देश्य सभी श्रमजीवी पत्रकारों को एक मंच पर लाकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी पहल करना है।
महामंत्री विप्लव कुमार ने पत्रकारों की सुरक्षा, प्रशिक्षण और कानूनी सहायता को प्राथमिकता देने की बात कही, जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश अरोड़ा ने पत्रकारों की एकजुटता पर जोर दिया। बैठक में सदस्यता अभियान चलाने, पत्रकारों के लिए कार्यशालाएं एवं सम्मान समारोह आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र के पत्रकार उपस्थित रहे और नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।
