Spread the love

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल बोले— युवाओं की भागीदारी से संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा, हल्द्वानी जनसभा में अधिक संख्या में पहुंचने का किया आह्वान

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)(रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालड़ा 7037260222)गदरपुर खबर रुद्रपुर। ग्राम खानपुर नंबर दो में कांग्रेस संगठन को उस समय बड़ी मजबूती मिली, जब ग्रामीण मंडल युवक कांग्रेस अध्यक्ष विद्युत सिकदार के प्रयासों से 100 से अधिक युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में सभी नव सदस्य युवाओं का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया और उन्हें विधिवत पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।
इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि कांग्रेस देश की लोकतांत्रिक परंपराओं, संविधान और जनहित के मूल्यों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में युवाओं का कांग्रेस से जुड़ना इस बात का प्रमाण है कि युवा वर्ग पार्टी की नीतियों और विचारधारा पर भरोसा जता रहा है। उन्होंने कहा कि युवा देश और समाज की सबसे बड़ी शक्ति हैं तथा उनकी सक्रिय भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।
ठुकराल ने नवनियुक्त कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों और जनहित के मुद्दों को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा किसानों, मजदूरों, युवाओं, गरीबों और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर उनके समाधान के लिए संघर्ष करना है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से हल्द्वानी में प्रस्तावित कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान करते हुए कहा कि यह जनसभा प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण संदेश देने का कार्य करेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अभी से जनसंपर्क अभियान तेज कर अधिकाधिक लोगों को जनसभा में शामिल होने के लिए प्रेरित करने की अपील की।
कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष अशोक राय, चौ. ओमपाल सिंह, अंकित बठला, विजय सिकदार, नित्यानंद मंडल, दीपक गाईन, अमर चंद मल्लिक, विद्युत सिकदार, मनोरंजन साना, भक्तो दास सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सदस्यता ग्रहण करने वालों में सूरज सरकार, विजय विश्वास, दीपक वैद्य, सुकुमार मृधा, गोपाल मुखर्जी, सुनील सिकदार, विजय हाल्दार, प्रकाश सिकदार, प्रकाश दास, रोहित सरकार, समीर सिकदार, कृष्ण वसु, कृष्ण गोलदार, किशोर, इन्द्रजीत हाल्दार, आकाश सरदार, विकास सरदार, भवो मंडल, मनोज गाईन, अभिषेक राय, सुकुमार मंडल, परिमल अधिकारी, प्रभाष बसु, शैलेंद्र हाल्दार सहित बड़ी संख्या में युवा शामिल रहे।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!