Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट -सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

Advertisement
Advertisement

किच्छा। द हंस फाउंडेशन के सौजन्य से राजकीय इंटर कॉलेज फौजी मटकोटा में किशोरियों के साथ मासिक धर्म जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें द हंस फाउंडेशन किच्छा mmu -01 की टीम के द्वारा बालिकाओं को हीमोग्लोबिन की जांच की गई, जिसमें लगभग 56 बालिकाओं की जांच की गई तथा उसके उपरांत मासिक धर्म के दौरान होने वाली परेशानियां तथा मासिक धर्म के दौरान स्वास्थ्य देखभाल एवं स्वछता तथा हीमोग्लोबिन तथा सैनेट्री नैपकिन का उपयोग तथा निस्तारण आदि विषयों पे विस्तृत जानकारी दी गई।

मासिक धर्म जन जागरूकता कार्यक्रम में 56बालिकाओं की जांच की गई

  जनजागरुकता कार्यक्रम में उपस्थित नुक्कड़ नाटक की टीम द्वारा नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम के माध्यम से बालिकाओं को मासिक धर्म, सैनेट्री नैपकिन,तथा स्वास्थ्य देखभाल की जानकारी देकर जागरूक किया गया तथा नुक्कड़ नाटक कार्य क्रम के समापन के पश्चात किशोरियों को सैनेट्री नैपकिन, डिस्पोजबल बैग, तथा साबुन वितरण किए गए।

   कार्यक्रम में हंस फाउंडेशन किच्छा mmu – 01 की टीम डॉ अभांशु शुक्ला, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी जे. जे. कुमार तथा विनय पांडे, फार्माशिष्ट तअनीशा, लेब तकनीशियन नेहा अधिकारी, पायलट प्रीतम सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम के पश्चात विद्यालय परिवार की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर हंस फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया गया।।

Advertisement
Advertisement