Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट – सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, महोदय जनपद ऊधमसिंहनगर द्वारा आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत एवं नशे का कारोबार करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत श्रीमान पुलिस अधीक्षक काशीपुर, महोदय के आदेशानुसार, श्रीमान क्षेत्राधिकारी, महोदय बाजपुर के निर्देशन व श्रीमान थानाध्यक्ष, महोदय गदरपुर के निकट पर्यवेक्षण में चौकी प्रभारी महतोष के नेतृत्व में 16.02.2024 को दौराने देखरेख शान्ति व्यवस्था व रोकथाम जुर्म जरायम में मामूर रहते हुए ग्राम सूरजपुर से चीनी मिल रोड की तरफ से गुरमीत सिंह पुत्र लखविंदर सिंह निवासी सूरजपुर नंबर 1 थाना गदरपुर जनपद ऊधमसिंहनगर, उम्र- 35 वर्ष को एक सफेद रंग के प्लास्टिक के जरीकेन मे 10लीटर अवैध कच्ची शराब खाम के साथ समय करीब 22.59 बजे गिरफ्तार कर थाना गदरपुर में अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 45/24 अन्तर्गत धारा-60 आबकारी अधिनियम का पंजीकृत कराया गया। 

 पुलिस टीम में कानि0 486 दीपक जोशी, कानि0 527 विमल टमटा मोजूद रहे।

Advertisement