Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट- सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। दिनांक 17.02.2024 को वादी श्रीमती स्वीकृति वरिष्ठ अध्यापक राजकीय प्राथमिक विद्यालय लखनऊ ने थाना में एक रिपोर्ट दर्ज कराई। तहरीर के आधार पर बताया कि अज्ञात चोर द्वारा दिनांक 15/02/2024 की रात्रि स्कूल का गेट फांद कर स्कूल के दो कमरों का ताला तोड़कर कक्षा 5 लाइब्रेरी में लगी kentron कंपनी की स्मार्ट टीवी जिसका मॉडल no. FT50015 व सीरियल नंबर KNT5001503220159 चोरी कर ली। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 46/24 धारा 380/457 आईपीसी दर्ज किया गया।

   चोरी की बढ़ती घटनाओ के दृष्टिगत श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, ऊधम सिंह नगर के आदेशानुसार व श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय काशीपुर के निर्देशन मे व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय बाजपुर के पर्यवेक्षण मे तथा थानाध्यक्ष गदरपुर के नेतृत्व मे तत्काल पुलिस टीम का गठन किया गया उक्त टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास लगे सी.सी.टी.वी कैमरो का अवलोकन कर, सी.सी.टी.वी मे दिखाई दे रहे संदिग्धो की पहचान हेतु पतारसी सुरागरसी कर, तथा मुखबिर खास मामूर किये गये तथा प्राप्त सूचना पर संदिग्ध की पहचान कर त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त फहीम अहमद पुत्र रशीद अहमद उम्र 28 वर्ष निवासी भोला कॉलोनी मस्जिद वाली गली थाना गदरपुर को मय चोरी की एलईडी के साथ अभियुक्त के घर के पास से जुर्म से अवगत कराते हुए हिरासत पुलिस लिया गय। अभियुक्त के विरुद्ध माल बरामदगी के आधार पर धारा 411 Ipc की बढ़ोतरी की गई अभियुक्त को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

 पुलिस टीम में so भुवन चंद्र जोशी, उपनिरीक्षक बसन्त प्रसाद, कानि0 दर्शन सिंह, कानि0 ललिता प्रसाद, SPO रवि पासवान मौजूद रहे।

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।