Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। पुलिस ने सोमवार देर रात इस्लामनगर क्षेत्र में अवैध स्लॉटर हाउस का भंडाफोड़ किया। प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, इस्लामनगर स्थित लकड़ी की टाल के पास एक चाहरदीवारी के भीतर खुले आंगन में अवैध रूप से स्लॉटर हाउस संचालित किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान आठ आरोपी भैंसों का चाकू और छुरियों से वध करते हुए पकड़े गए। पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में जब आरोपियों से स्लॉटर हाउस संचालन का लाइसेंस मांगा गया तो वे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। जांच में स्पष्ट हुआ कि उक्त स्थान का उपयोग बिना अनुमति अवैध स्लॉटर हाउस के रूप में किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से करीब 60 किलोग्राम मांस, पांच जिंदा भैंसें और मांस काटने के उपकरण बरामद किए हैं। बरामद मांस की पुष्टि के लिए पशु चिकित्सक को बुलाया गया। चिकित्सकीय परीक्षण के बाद मांस को भैंस का बताया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 325 बीएनएस और पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया। बरामद भैंसों को एक स्थानीय व्यक्ति के सुपुर्द कर दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में सकील पुत्र शब्बीर निवासी झगड़पुरी, सलमान पुत्र सकील, मोहम्मद सोहेल पुत्र सकील, गोरे खां पुत्र अहमद जान खां, जलीश पुत्र जिम्म, शाहरुख खान पुत्र खुर्शीद खां, कयूम पुत्र शब्बीर और शहजान पुत्र कय्यूम शामिल हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक, उप निरीक्षक मोहन बोहरा,संजय बोरा समेत दर्जनों पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement