Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

 

राष्ट्रीय पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में हुआ आयोजन, प्रदेश महामंत्री नरेश हुड़िया व देवी सिंह राणा ने संयुक्त रूप  से किया संचालन

Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

1007270_cropped.webp

 

संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रदेश कार्य समिति में पहुंचे किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर

 

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यालय देहरादून में आयोजित एकदिवसीय प्रदेश कार्य समिति की बैठक में संगठनात्मक मजबूती एवं किसानों से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी ने की। कार्यक्रम में किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बंसीलाल गुर्जर, संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. शंभू कुमार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुशील चौहान एवं निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र पुंडीर का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

1007269_cropped.webp

 

बैठक में प्रदेश एवं जिला स्तर पर संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने तथा किसान मोर्चा की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक दायित्वों के निर्वहन और किसानों के बीच सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया।

1007279_cropped.webp

 

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री नरेश हुड़िया एवं प्रदेश महामंत्री देवी सिंह राणा ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री सहित अपेक्षित पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान संगठन की आगामी गतिविधियों एवं कार्ययोजना को लेकर भी चर्चा की गई।

Advertisement
Advertisement

You missed