Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

 

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने धरना स्थल पर पहुंचकर दिया समर्थन, दिनेशपुर-मटकोटा मार्ग के चौड़ीकरण और रेलवे स्टेशन पर यात्री गाड़ियों के ठहराव की उठाई मांग

Advertisement
Advertisement

कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड

रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालरा 7037260222

1006933_cropped.webp

 

गदरपुर खबर रुद्रपुर। छतरपुर रेलवे फाटक पर फ्लाईओवर निर्माण समेत विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन लगातार जारी है। धरना स्थल पर पहुंचे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने ग्रामीणों की मांगों को जायज बताते हुए आंदोलन को अपना समर्थन दिया। उन्होंने शासन और संबंधित विभागों से क्षेत्र की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने की मांग की।

 

ग्रामीणों ने छतरपुर रेलवे फाटक पर फ्लाईओवर निर्माण, छतरपुर रेलवे स्टेशन पर यात्री गाड़ियों के ठहराव, दिनेशपुर-मटकोटा मार्ग के चौड़ीकरण और सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग उठाई।

 

फ्लाईओवर निर्माण से मिलेगी जाम से राहत

 

ग्रामीणों का कहना है कि छतरपुर रेलवे फाटक पर आए दिन लगने वाले जाम से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। फ्लाईओवर का निर्माण होने से आवागमन सुगम होगा और विद्यार्थियों, मरीजों तथा वाहन चालकों को राहत मिलेगी। वहीं, छतरपुर रेलवे स्टेशन पर यात्री गाड़ियों का ठहराव होने से क्षेत्र के लोगों को रेल यात्रा की बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

 

दिनेशपुर-मटकोटा मार्ग के चौड़ीकरण पर जोर

 

ग्रामीणों ने दिनेशपुर-मटकोटा मार्ग की संकरी सड़क और भारी वाहनों की तेज गति को दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बताते हुए मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की मांग की। उन्होंने दुर्घटना संभावित स्थानों पर सुरक्षा इंतजाम करने, गति सीमा निर्धारित करने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग भी उठाई।

 

ग्रामीणों ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कई परिवार अपने प्रियजनों को खो चुके हैं। ऐसे में दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों के पात्र परिजनों को नियमानुसार आर्थिक मुआवजा एवं सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

 

राजकुमार ठुकराल ने की मांगों के समाधान की पैरवी

 

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याएं जनहित और क्षेत्र के विकास से जुड़ी हैं। इनका समाधान होना बेहद आवश्यक है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं शासन से ग्रामीणों की मांगों का संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की। साथ ही ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जनहित से जुड़े इन मुद्दों के समाधान के लिए उनकी मांगों की पैरवी की जाएगी।

 

धरना-प्रदर्शन में प्रधान जगदीप सिंह विर्क, आनंद सिंह असगोला, किशोर कुमार हाल्दार, भुवन शर्मा, विक्रम ज्याला, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, कन्हैया लाल, संदीप कुमार, जयप्रकाश, योगेश जोशी, राकेश बिष्ट, ललित बिष्ट, केरू मंडल और आनंद शर्मा सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement