(krishna varta gadarpur uttarakhand)
गदरपुर। महर्षि वाल्मीकि का प्रकटोत्सव भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के तत्वावधान में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नगर में विशाल भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें सुन्दर झांकियां प्रस्तुत की गई।
मंगलवार को भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस प्रबंधक समिति के तत्वावधान में विशाल शोभा यात्रा बोलो भोला कॉलोनी वार्ड नंबर 3 से प्रारंभ हुई। शोभा यात्रा को पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर , सभासद सचिन गुप्ता ,रमेश चौधरी, राकेश सरपंच व सभासद रजत कुमार अश्विनी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। नगर के मुख्य बाजार, अनाज मंडी, गूलरभोज रोड से होते हुए प्रारम्भ स्थल पर समाप्त हुई। शोभा यात्रा में महार्षि वाल्मीकि पर आधारित कई सजीव झांकियां प्रस्तुत की गयी। जिसमें प्रमुख रुप से महार्षि वाल्मीकि गुरू से शिक्षा लेते, लव वकुश, महर्षि वाल्मीकि रथ, कैलाश पर्वत पर भगवान शंकर-पार्वती, हनुमान, राधा कृष्ण सहित कई सुंदर-सुंदर झांकियां प्रस्तुत की गयी। सुरक्षा की दृष्टि से प्रभारी थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बृजवाल के नेतृत्व में पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
इस मौके पर हरपाल सिंह हितकारी, अध्यक्ष सचिन कुमार, महामंत्री अरुण चैधरी, कोषाध्यक्ष बिट्टू वाल्मीकि, रमेश चौधरी राकेश सर्जेंट सुरेश दीवान, प्रीत ग्रोवर, संदीप चावला, राहुल अनेजा, राकेश कुमार, राजू, विरेन्द्र कुमार, सभासद परमजीत सिंह पम्मा सहित काफी संख्या में वाल्मीकि समाज के लोग मौजूद थे।








