Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(krishna varta gadarpur uttarakhand)

रुद्रपुर। पंडित राम सुमेर शुक्ला राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक कार्यालय के लिए तैयार नई बिल्डिंग का सोमवार को हवन-पूजन के साथ शुभारंभ किया गया। एआरटीओ कार्यालय स्थित इस भवन में अब प्राचार्य के अधीन संचालित होने वाले प्रशासनिक कार्यालयों को शिफ्ट किया जाएगा। शुभारंभ के अवसर पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. चंद्र प्रकाश भैंसोड़ा ने विधि-विधान से हवन-पूजन में भाग लिया। उन्होंने नई बिल्डिंग के संचालन के लिए पूजा-अर्चना कर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। नई बिल्डिंग में प्राचार्य के अधीन आने वाले प्रशासनिक कार्यालय संचालित किए जाएंगे। वहीं, मेडिकल कॉलेज के एमएस के अधीन संचालित होने वाले प्रशासनिक कार्यालय और संबंधित विभाग पुराने मेडिकल कॉलेज भवन में ही संचालित होते रहेंगे।

नए भवन के शुरू होने से प्राचार्य के अधीन प्रशासनिक कार्यों के लिए अलग व्यवस्था उपलब्ध हो गई है। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी मनोज पानू, मेडिकल कॉलेज की एमएस सहित अधिकारी, कर्मचारी और अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

Advertisement