Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
(कृष्णा ‌ वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)

886071.jpg

गदरपुर खबर 40 लाख के बकायेदार को आवास से किया गिरफ्तार, ₹85 लाख के बकायेदार के ट्रैक्टर कुर्क
गदरपुर। उपजिलाधिकारी ऊधम‌ सिंह नगर के निर्देशों के अनुपालन में तहसील गदरपुर क्षेत्र में विविध देयकों की वसूली के लिए राजस्व विभाग की टीम ने विशेष वसूली अभियान चलाया। अभियान के तहत ₹85 लाख और ₹40 लाख के दो बड़े बकायेदारों के वसूली प्रमाण-पत्र (आरसी) चिन्हित कर प्रातः सात बजे से कार्रवाई शुरू की गई।

886070.jpg

राजस्व टीम ने ग्राम लखनऊ निवासी ₹40 लाख के बकायेदार हरेंद्र सिंह को उनके आवास से गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्रवाई की। वहीं ग्राम गिरधर नगर निवासी ₹85 लाख के बकायेदार रविन्द्र सिंह के घर पर मौजूद न मिलने पर उनके ट्रैक्टरों को कुर्क कर तहसील परिसर में खड़ा कराया गया।
उपजिलाधिकारी डॉ. अमृता शर्मा एवं तहसीलदार लीना चन्द्रा धामी ने बताया कि बकाया राजस्व की वसूली के लिए अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने सभी बकायेदारों से अपील की कि वे अपनी बकाया धनराशि का समय से भुगतान करें, ताकि नियमानुसार होने वाली अग्रिम कार्रवाई से बचा जा सके।
Advertisement