कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड
रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालरा 70372 60 222

गदरपुर खबर रुद्रपुर हल्द्वानी। ‘शुद्धिकरण’ कार्यक्रम के विरोध और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विरुद्ध दर्ज FIR वापस लेने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए FIR वापस लेने की मांग उठाई।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राजनीतिक विरोध के चलते कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने ‘शुद्धिकरण’ कार्यक्रम को लेकर भी सवाल उठाते हुए कहा कि लोकतंत्र में सभी विचारों और जनभावनाओं का सम्मान होना चाहिए।

मुख्यमंत्री आवास कूच के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार से राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR पर पुनर्विचार कर उसे तत्काल वापस लेने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जनहित और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस आगे भी आवाज उठाती रहेगी।
इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।





