Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

 

शहर की स्वच्छता, सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों को गति देना रहेंगी प्राथमिकताएं, अधिकारियों से ली व्यवस्थाओं की जानकारी

Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालरा 70372 60 222)

1073501_cropped.webp

 

गदरपुर खबर रुद्रपुर। नगर निगम रुद्रपुर को नई नगर आयुक्त मिल गई हैं। शुक्रवार को नूपुर वर्मा ने नगर निगम कार्यालय पहुंचकर विधिवत रूप से नगर आयुक्त का कार्यभार ग्रहण कर लिया। पौड़ी जनपद से स्थानांतरित होकर रुद्रपुर पहुंचीं नूपुर वर्मा का नगर निगम परिसर में महापौर विकास शर्मा सहित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पार्षदों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यभार संभालने के बाद नगर आयुक्त ने नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। साथ ही विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली, शहर में संचालित विकास कार्यों और नगर निगम की व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान महापौर विकास शर्मा के साथ शहर के विकास, स्वच्छता व्यवस्था, सौंदर्यीकरण, नागरिक सुविधाओं के विस्तार और आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर भी चर्चा हुई।

गौरतलब है कि नूपुर वर्मा इससे पूर्व पौड़ी गढ़वाल जनपद के श्रीनगर में उपजिलाधिकारी (एसडीएम) के पद पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। प्रशासनिक अनुभव रखने वाली नूपुर वर्मा के नगर आयुक्त बनने से शहर की व्यवस्थाओं में सुधार और विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

इस अवसर पर नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने कहा कि नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर शहर की व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना, स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करना और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उन्होंने कहा कि टीम भावना के साथ कार्य करते हुए शहर की समस्याओं का समाधान करने और विकास कार्यों को गति देने का प्रयास किया जाएगा।

वहीं महापौर विकास शर्मा ने कहा कि रुद्रपुर के सर्वांगीण विकास के लिए नगर निगम की पूरी टीम एकजुट होकर कार्य कर रही है। नई नगर आयुक्त के प्रशासनिक अनुभव और सहयोग से शहर में चल रहे विकास कार्यों को और बेहतर तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा।

Advertisement
Advertisement