Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

डायल-112 पर बच्चों से मारपीट की सूचना पर पहुंची थी पुलिस, एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर मुकदमा दर्ज

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालड़ा 70372 60 222)

ड्यूटी पर पहुंची पुलिस टीम से मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा; दो आरोपी गिरफ्तार

गदरपुर खबर ‌रुद्रपुर। ड्यूटी के दौरान पुलिस टीम के साथ मारपीट करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। घटना उस समय हुई जब डायल-112 पर बच्चों के साथ मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी।
पुलिस के अनुसार, मौके पर मौजूद दो युवकों ने पुलिस कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की, मारपीट और अभद्र व्यवहार किया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने पुलिस टीम को जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर कोतवाली रुद्रपुर पहुंचाया।
एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर दोनों आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट, धमकी और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह और सुरजीत कुमार के रूप में हुई है। पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

Advertisement
Advertisement